19 Apr 2024, 01:04:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार्दिक पंड्या का तूफानी शतक - लगाई छक्कों की झड़ी, ठोक डाले 20...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2020 12:49AM | Updated Date: Mar 7 2020 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने चोट से वापसी करते हुए मैदान पर आते ही धमाल मचा दिया है। हार्दिक पंड्या ने डीवाई पाटिल टी-20 कप में रिलायंस 1 की ओर से एक और तूफ़ानी शतक जड़ दिया है। हार्दिक पंड्या ने महज 55 गेंदों पर नाबाद 158 रनों की तूफ़ानी पारी खेल डाली। इतना ही नहीं हार्दिक पंड्या ने महज 39 गेंदों में ही 2 चौके और 14 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। ख़ास बात ये रही कि 144 रन तो पंड्या ने सिर्फ 20 छक्कों और 6 चौकों से ही बना डाले।
 
इस आतिशी पारी के दम पर हार्दिक ने टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामलें में उन्होंने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अय्यर ने 21 फरवरी 2019 को मुंबई की ओर से खेलते हुए सिक्किम के खिलाफ 147 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा हार्दिक पंड्या ने टी-20 क्रिकेट में छठा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इस मामलें में क्रिस गेल नाबाद 175 रन की पारी के साथ पहले नंबर पर हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »