20 Apr 2024, 19:10:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अजिंक्य रहाणे पर भड़का ये दिग्गज खिलाड़ी, कहा - क्रीज पर कब्जा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2020 12:25AM | Updated Date: Mar 7 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हाल ही में न्यूजीलैंड में भारत को टेस्ट सीरीज में मेजबान के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप नजर आए। न तो कप्तान विराट कोहली चले और न ही उप कप्तान अजिंक्य रहाणे। इस सीरीज के बाद रहाणे की बल्लेबाजी पर भी सवाल उठने लगे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने खराब बल्‍लेबाजी के कारण अजिंक्य रहाणे की लताड़ भी लगाई. वह दोनों ही टेस्ट मैचों में रहाणे की बल्लेबाजी के अंदाज से नाराज हैं।
 
खबर के अनुसार संदीप पाटिल ने कहा कि एक समय रहाणे यह साबित करने की कोशिश कर रहे थे कि वह टेस्ट विशेषज्ञ हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर वह सिर्फ क्रीज पर कब्जा करने की ही कोशिश कर रहे थे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सवाल किया कि यदि एक खिलाड़ी सिर्फ क्रीज पर खड़े होने के लिए ही जाएगा तो रन कौन बनाएगा। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि यदि खिलाड़ी सिर्फ क्रीज पर खड़ा होना ही चाहता है तो सिक्‍योरिटी गार्ड बुलाना चाहिए।
 
संदीप पाटिल ने कहा कि जब रहाणे मुंबई के लिए खेल रहे थे तो उनकी धीमी गति के बारे में उन्होंने सुना था। असफल होने के डर से ऐसा होता है। मगर वो टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बाहर उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है। मगर अब ये सब बीती बातें हो चुकी हैं। अब उन पर टेस्ट क्रिकेटर का ठप्पा लग गया है। सीमित ओवर टीम से वह बाहर हैं। संदीप पाटिल ने कहा कि इंसानी स्वभाव के अनुसार ऐसी परिस्थिति में कोई भी खिलाड़ी खुद को टेस्ट विशेषज्ञ के रूप में स्‍थापित करना चाहता है। रहाणे खुद को साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »