28 Mar 2024, 22:15:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कामरान अकमल ने छोड़ा आसान कैच - यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2020 12:00AM | Updated Date: Mar 7 2020 12:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जल्मी और क्वैटा ग्लेडिएटर के बीच मुकाबला खेला गया। जहां कामरान अकमल ने ऐसा किया, जिसके लिए उनको खूब ट्रोल किया जा रहा है। कामरान अकमल ने लड्डू कैच छोड़ दिया। लोग इस कैच को सबसे आसान कैच बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
मैच में कॉमेंट्री कर रहे कॉमेंटेटर ने ऑनएयर कहा कि 8वां विकेट गिरा गया है। लेकिन तभी उन्होंने अपनी गलती को सुधारते हुए बताया कि कैच नहीं लिया गया है और 8वां विकेट नहीं गिरा है। उसी वक्त कॉमेंटेटर ने कामरान पर सवाल करते हुए कहा कि 'कैच छोड़ दिया, आखिर खिलाड़ी कर क्या रहा था।
 
ये पूरा वाक्या गुरुवार को पेशवार जल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के मैच का है। हालांकि कामरान की गलती का उनकी टीम को खामियाजा नहीं भुगतना पड़ा है। जिस वक्त कामरान ने कैच छोड़ा उस समय क्वेटा को जीत के लिए 10 गेंद में 50 रन की जरूरत थी।
 
लेकिन इसके बावजूद ट्विटर यूजर्स ने कामरान अकमल को अपने निशाने पर ले लिया और उन्हें दुनिया का सबसे बेकार विकेटकीपर करार दिया। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब कामरान अकमल अपनी खराब विकेटकीपिंग के लिए सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »