28 Mar 2024, 20:16:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्टीव स्मिथ ने भारत के इन 6 खिलाड़ियों को लेकर किया बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2020 12:16AM | Updated Date: Mar 5 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ का एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्‍होंने कई खुलासे किए हैं। इंटरव्यू में स्टीव स्मिथ ने टीम इंडिया के खिलाड़ि‍यों को लेकर भी क‍हीं बाते की। स्टीव स्मिथ ने कहा - इंडिया टीम मौजूदा समय में दुनिया की सबसे खतरनाक टीम मानी जाती है। इस टीम को क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में हराना काफी मुश्किल है। नए खिलाड़ी योगदान तो कर रहे हैं बल्कि बीते पुराने खिलाड़ियों ने भी काफी हिंदुस्तान क्रिकेट टीम के लिए योगदान दिया है। भारत के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाला हूं जिनकी वजह से विश्व क्रिकेट में भारत का नाम रोशन हुआ है।
 
 स्टीव स्मिथ ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को उनके आक्रामक अंदाज के लिए हमेशा याद किया जाता है और भारतीय टीम के धमाकेदार बल्लेबाज युवराज सिंह को प्रत्येक क्रिकेट प्रेमी जानता है। उन्होंने इंडिया को विश्वकप 2011 और T-20 विश्व कप 2007 दिलाने में बहुत अहम भूमिका निभाई. और युवराज सिंह के नाम कई रिकार्ड दर्ज हैं। 
 
स्टीव स्मिथ ने कहा- भारतीय टीम के द वॉल के नाम से प्रसिद्ध राहुल द्रविड़ ने भारत की तरफ से ODI और टेस्ट क्रिकेट दोनों में 10,000 से अधिक रन बनाए। कई रिकॉर्ड अपने नाम हासिल भी किए हैं। और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विकेटकीपर और विस्फोटक बल्लेबाज एमएस धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 का सफर तय किया। उनकी कप्तानी में कई सितारे उभरकर आये। और धोनी के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। स्टीव स्मिथ ने आगे कहते हुए कहा- भारतीय टीम के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी माना जाता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »