29 Mar 2024, 13:59:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के बाद सुरेश रैना का मैदान पर हुआ जोरदार स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2020 12:04AM | Updated Date: Mar 5 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स के कई खिलाड़ी ट्रेनिंग के लिए कैंप में पहुंच चुके हैं और एमए चिदंबर स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। सीएसके 'थला' महेंद्र सिंह धोनी और 'चिन्ना थला' सुरेश रैना की दोस्ती काफी गहरी है। क्रिकेट के मैदान और मैदान के बाहर भी इन दोनों की दोस्ती अक्सर देखने को मिलती है। चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स धोनी के साथ-साथ रैना के भी जबरदस्त फैन हैं। ऐसे में सुरेश रैना नेट प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरे तो फैन्स ने धोनी की तरह रैना का भी जमकर स्वागत किया।
 
चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स के बीच धोनी के बाद रैना ही दूसरे सबसे पॉपुलर खिलाड़ी हैं। ऐसे में जब सुरेश रैना एमए चिंदबर स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतरे तो फैन्स ने 'रैना-रैना' के नारों के साथ उनका स्वागत किया। सुरेश रैना ने भी नेट में कुछ शॉट्स खेलकर फैन्स को खुश किया। स्टेडियम में सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी के आते ही फैन्स ने जमकर शोर मचाया और वार्म वेलकम किया।
 
बता दें कि इससे पहले धोनी और रैना के कैंप में मिलने का वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाया गया था कि कैसे रैना और धोनी एक-दूसरे को देखते ही गले मिले थे। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोमवार (2 मार्च) को चेन्नई पहुंचे। चेन्नई में धोनी का शानदार स्वागत हुआ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »