20 Apr 2024, 12:00:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली ने सौरभ गांगुली का 18 साल पुराना इतिहास दोहरा दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2020 5:03PM | Updated Date: Mar 4 2020 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली का 18 साल पुराना इतिहास दोहरा दिया है। विराट ने किसी सकारात्मक अंदाज में यह इतिहास नहीं दोहराया है बल्कि उन्होंने अपने और टीम के खराब प्रदर्शन के मामले में गांगुली की बराबरी की है। गांगुली की कप्तानी में भारत को 2002 में न्यूजीलैंड दौरे में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था और विराट की कप्तानी में भारत को 2020 में न्यूजीलैंड दौरे में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। कप्तानी और बल्लेबाजी के लिहाज से भी गांगुली और विराट में न्यूजीलैंड दौरों में काफी समानता रही।
 
गांगुली ने 2002 में 5, 5, 17 और 2 सहित कुल 29 रन बनाए तथा उनका औसत 7.25 रहा जबकि विराट ने 3, 14, 2 और 19 सहित कुल 38 रन बनाए और उनका औसत 9.50 रहा। हालांकि गांगुली और विराट विदेशी जमीन पर भारत के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं और उन्हें इन दो दौरों में अपने करियर की पहली क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। 2002 और 2020 में दोनों अवसरों पर न्यूजीलैंड ने दोनों टेस्ट मैचों में टॉस जीता और भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा। गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया को 10 विकेट और चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था जबकि विराट की कप्तानी में भारत को 10 विकेट और सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »