24 Apr 2024, 22:27:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

द.अफ्रीका के साथ वनडे का ऐलान, विराट नहीं ये खिलाड़ी होगा कप्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2020 2:29PM | Updated Date: Mar 4 2020 2:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूजीलैंड के लंबे दौरे के बाद भारतीय टीम अब अपने घर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। आपको बता दें कि यह सीरीज 12 से 18 मार्च के बीच खेली जाएगी। जिसके लिए जल्द ही भारतीय टीम का ऐलान किया जाएगा। इस सीरीज में कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है। विराट कोहली वर्क लोड को लेकर मीडिया से कई बार बातचीत कर चुके हैं।
 
इसलिए भारतीय चयन समिति विराट कोहली को आराम दे सकते हैं। अगर विराट कोहली को आराम दिया जाता है तो भारतीय टीम की कमान केएल राहुल को दी जा सकती है। हालांकि शिखर धवन भी कप्तानी के दौड़ में है। क्योंकि रोहित शर्मा चोटिल हैं इसलिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके खेलने की संभावना बेहद कम है। क्योंकि वह अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। ऐसी स्थिति में केएल राहुल और शिखर धवन के रूप में दो विकल्प है। संभवत: जिन्हें ने कप्तानी मिल सकती है।
 
भारत की संभावित टीम- केएल राहुल, शिखर धवन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »