29 Mar 2024, 17:23:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा को लेकर पत्‍नी रितिका का बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2020 12:14AM | Updated Date: Mar 4 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के ओपनर बल्‍लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों टीम इंडिया से बाहर हैं क्योंकि वह चोटिल हैं। इस बीच रोहित शर्मा की पत्नि रितिका सजदेह ने खुद बताया है कि रोहित शर्मा अपनी खास मीडिया मैनेजर की हामी के बाद ही तस्वीरें शेयर करते हैं। बता दें कि रोहित की पत्नि रितिका ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से तस्वीर शेयर की है जिसमें रोहित बेटी समायरा के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रोहित बेटी को कुछ दिखाते हुए नजर आ रहे हैं और समायरा बड़े गौर से देख रही हैं। इस तस्वीर पर रितिका ने कैप्शन लिखा- सैमी अपने पापा को उनकी तस्वीर शेयर करने पर अपनी सलाह दे रही है।
 
बता दें कि रितिका के शेयर करने बाद इस तस्वीर को मुंबई इंडियंस के आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट पर भी शेयर किया गया है। वैसे रोहित शर्मा अपनी बेटी के साथ अक्सर तस्वीर शेयर करते रहते हैं समायरा को कई बार मैदान पर भी देखा गया है
 
जहां वह रितिका के साथ हिटमैन रोहित चीयर करती हैं।वैसे रोहित के ना होने से न्यूजीलैंड में भारतीय टीम को कमी खली और उसने वनडे सीरीज गंवाई। अब 21 फरवरी से होने वाली टेस्ट सीरीज में भी रोहित की कमी टीम इंडिया का खल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि रोहित जल्द वापसी हो। रोहित शर्मा अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज तक वापस टीम में लौट सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »