20 Apr 2024, 13:21:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने भी माना - अगर ये खिलाड़ी होता तो कभी नहीं हारते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2020 12:13AM | Updated Date: Mar 4 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है। पिछले 2 वर्षों में यह टीम इंडिया की पहली सीरीज हार है। इसके पहले वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड के खिलाफ यह पहला मौका है जब टीम इंडिया को वनडे और टेस्ट सीरीज दोनों में ही क्लीन स्वीप जैसी हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया की हार की मुख्य वजह बताई है। 
 
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर टीम इंडिया की हार के बाद बड़ बयान दिया है जिसमें उन्होंने साफ जाहिर किया है टीम की हार की मुख्य वजह स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा का चोटिल हो जाना रहा है। कोहली का मानना है कि रोहित शर्मा की टीम को बेहद ही ज्यादा कमी महसूस हुई है। टीम इंडिया को लगातार 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। रोहित शर्मा के टीम में रहते हुए कभी ऐसा नहीं हुआ है कि टीम इंडिया को इस कदर हार का सामना करना पड़ा हो। इस वजह से कोहली का मानना है कि रोहित शर्मा के बिना शायद टीम इंडिया अधूरी सी है। क्योंकि टीम के पास ऐसे बल्लेबाजों की कमी है जो कि अकेले ही मैच का रुख पलट सकें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »