28 Mar 2024, 21:27:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गांगुली का बड़ा बयान - रोहित नहीं हुए फिट, तो अब इस बल्लेबाज को...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 3:05PM | Updated Date: Feb 28 2020 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया इन दिनों न्यूजीलैंड दौरे पर है। न्‍यूजीलैंड दौरे के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला वनडे मुकाबला 12 मार्च को है। टीम इंडिया के बल्लेबाज और उप कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं। रोहित शर्मा को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए। पांचवें टी-20 में दौड़ते समय पैरों मांस पेशियों में खिंचाव या गया था। और मैदान छोड़ कर बाहर चले गए थे। उनकी जगह केएल राहुल खेले थे। तबसे रोहित शर्मा आराम कर रहे हैं। और अभी तक खेलने के लिए फिट नहीं हुए हैं, और उनकी कमी टीम इंडिया को काफी खल रही है।
 
सौरव गांगुली ने कहा है कि अगर रोहित शर्मा 12 मार्च को वनडे सीरीज शुरू होने से पहले फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी को मौका देना चाहिए। धोनी काफी लंबे समय से क्रिकेट मैच से दूर है ऐसे में उनको मौका मिल सकता है। और धोनी दुबारा अपनी विकेट कीपिंग का जलवा दिखा सकते हैं। और गांगुली ने कहा कि धोनी की तरह कोई विकेट कीपिंग भी नहीं कर पा रहा है। गांगुली की बातों से लगता है कि धोनी को मौका मिल सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »