16 Apr 2024, 22:48:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पिच रोलर चलाते नजर आए धोनी - कर रहे हैं पिच ठीक...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 3:02PM | Updated Date: Feb 27 2020 3:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। क्रिकेट की दुनिया से दूर टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी वापसी को लेकर काफी सुर्खियों में है। धोनी अब जल्‍द ही आईपीएल के 13वें सत्र से पूर्व अन्य खिलाड़ियों के साथ 2 मार्च से ट्रेनिंग शुरू करेंगे। इससे पहले धोनी जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में पिच को ठीक करते हुए नजर आए। धोनी का पिच को ठीक करने वाला एक वीडियो उनके फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है। 
 
इसी के साथ ही लिखा गया, जेएससीए में माही पिच रोलर मशीन पर हाथ अजमाते हुए। धोनी ने दो वर्ल्ड कप 2007 (20 ओवर) और 2011 (50 ओवर) में भारतीय क्रिकेट टीम को लीड किया है। वह लिमिटेड ओवरों के खेल में बेस्ट फिनिशनर भी रहे हैं। हालांकि वर्ल्ड कप 2019 में वह टीम को जीता नहीं सके और इसके बाद उन्होंने क्रिकेट से किनारा कर लिया और अब वह आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »