28 Mar 2024, 15:37:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहली बार इस स्टेडियम में खेला जायेगा IPL मैच, जरूर जानें ये...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 12:14PM | Updated Date: Feb 25 2020 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का आगाज 29 मार्च को होना है और पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट शुरू होने में अब करीब-करीब एक महीना ही बचा है। वहीं इस बार आईपीएल 2020 के इस शेड्यूल में इस बार एक नए क्रिकेट-स्टेडियम को शामिल किया गया है। पहली बार इस क्रिकेट-स्टेडियम में आईपीएल का कोई मैच खेला जायेगा।
 
आपको बता दें नए स्टेडियम के शामिल किये जाने के लिए 3 शहर के बीच भिडंत थी। यह 3 शहर लखनऊ, गुवाहाटी और तिरुवंतपुरम थे। जिनमें से एक शहर को आईपीएल 2020 के लिए चुन लिया गया है। जिस शहर को आईपीएल 2020 के लिए नए स्टेडियम के तौर पर चुना गया है। वह गुवाहाटी शहर है। शेड्यूल के अनुसार गुवाहाटी के इस स्टेडियम में 2 आईपीएल मैच खेले जायेंगे। वैसे इन 3 शहर के अलावा अहमदाबाद का मोटेरा-स्टेडियम भी आईपीएल 2020 के लिए काफी चर्चित था। लेकिन इसे अभी आईपीएल में नहीं शामिल किया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »