29 Mar 2024, 03:55:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओडिशा के खिलाफ बंगाल मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2020 7:31PM | Updated Date: Feb 22 2020 7:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कटक। बंगाल ने ओडिशा के खिलाफ रणजी ट्राफी क्वार्टरफाइनल के तीसरे दिन शनिवार को अपनी बढ़त 161 रन पहुंचाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। बंगाल ने पहली पारी में 332 रन बनाए थे जबकि ओडिशा की टीम चार विकेट पर 151 रन से आगे खेलते हुए 250 रन पर सिमट गयी। इशान पोरेल ने 72 रन पर तीन विकेट, नीलकांता दास ने 43 रन पर तीन विकेट और मुकेश कुमार ने 51 रन पर तीन विकेट लेकर बंगाल को पहली पारी में 82 रन की महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी। बंगाल ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 161 रन की हो गयी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »