16 Apr 2024, 18:32:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत के इस खिलाड़ी ने अपनी ही पड़ोस की लड़की के साथ भाग कर की थी शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 3:27PM | Updated Date: Feb 21 2020 3:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारतीय क्रिकेट टीम में कई सारे ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने पर्सनल जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में बने रहते हैं। आज हम टीम इंडिया के एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बात करेंगे जिनकी प्रेम कहानी काफी ज्यादा फिल्मी है। टीम इंडिया में एक ऐसा खिलाड़ी है जिसने अपनी ही पड़ोसन से भाग कर शादी की है।

वह भारतीय बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि सौरव गांगुली है। सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। सौरव गांगुली जहां रहते थे उनके पड़ोस में एक लड़की रहती थी, जिसका नाम डोना था। सौरव गांगुली को डोना से प्यार हो गया था। इन दोनों का परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था। इसी कारण सौरव गांगुली ने डोना से भागकर कोर्ट मैरिज कर लिया था। शादी के कुछ समय बाद इन दोनों का परिवार इस शादी के लिए राजी हो गया और इन दोनों की शादी फिर रीति-रिवाजों के साथ करवाई गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »