24 Apr 2024, 22:01:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी की बॉडीगार्ड बन गई सपना, ऐसी की सुरक्षा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:36PM | Updated Date: Feb 21 2020 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। इस बीच मुंबई में धोनी एक एड शूट के लिए पहुंचे, इस दौरान भीड़ ने उन्हें घेर लिया। लोग धोनी की एक नजर पाने के लिए परेशान हो गए। इस दौरान भीड़ ने जब धोनी को घेरा तो एक समय ऐसा आ गया था कि उनकी हेयरस्टाइलिस्ट सपना भावनानी को उनका बॉडीगार्ड बनना पड़ा।
 
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सपना ने भी इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘90 प्रतिशत सिक्योरिटी, 10 प्रतिशत हेयर और 500 प्रतिशत फैनगर्ल।’’ सपना पिछले कई सालों से धोनी की हेयरस्टाइलिस्ट हैं। वे धोनी को कैप्टन साहब के नाम से बुलाती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »