28 Mar 2024, 14:48:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली की टीम में शामिल हुई ये महिला - करेंगी मालिश...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 2:25PM | Updated Date: Feb 19 2020 2:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) टूर्नामेंट की पहली ऐसी टीम बन गई है, जो 13वें आईपीएल सीजन में अपने सपोर्ट स्टाफ में एक महिला को शामिल किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने नवनीता गौतम को टीम के खेल मालिश चिकित्सक के रूप में नियुक्त किया है। यह पहली बार है जब किसी टीम ने सपोर्ट स्टाफ में एक महिला को शामिल किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा IPL 2020 के लिए यह बड़ा फैसला लिया गया है। नवनीता गौतम अपने सहायक कर्मचारियों के साथ काम करेंगी।
 
आरसीबी की विज्ञप्ति के अनुसार, नवनीता गौतम फिजियोथेरेपिस्ट इवान स्पीचली और अनुकूलन कोच शंकर बासु के साथ काम करेंगी। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि नवनीता गौतम खिलाड़ियों की व्यक्तिगत शारीरिक फिटनेस से संबंधित मामलों के लिए विशिष्ट तकनीकी सहायता प्रदान करेंगी।
 
आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने IPL 2019 में बहुत खराब प्रदर्शन किया था। RCB की टीम ने एक बार भी IPL का खिताब नहीं जीता है, जबकि विराट कोहली इस टीम के कप्तान हैं। कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। लेकिन वह आईपीएल में एक कप्तान के रूप में कुछ खास नहीं कर पाए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »