20 Apr 2024, 02:52:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रैना बोले - धोनी और मेरा ये है एक ही प्लान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2020 2:18PM | Updated Date: Feb 19 2020 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चेन्नई टीम में धोनी के मैच विनर्स में से एक सुरेश रैना भी घुटने की चोट की वजह से लंबे समय तक मैदान से बाहर थे। रैना एक बार फिर नेट्स पर लौट आए हैं और सीएसके के ऑफिशल कैंप से एक महीना पहले से ही चेन्नई पहुंच गए हैं। वहां वह मुरली विजय, अंबाति रायुडू के साथ पसीना बहा रहे हैं। तो क्या धोनी की तरह वह भी आईपीएल के रास्ते टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं।
 
रैना ने कहा, 'मेरा और धोनी का कमोबेश एक ही प्लान है। धोनी इस बार आईपीएल के प्रैक्टिस कैंप से जल्दी जुड़ रहे हैं। उनकी फिटनेस तो काफी अच्छी है। नेट्स पर बस उन्हें एक बार लय में आना होगा। निश्चित तौर पर हम वापसी की सोच रहे हैं। आईपीएल में रन करना है और फिर सिलेक्टर्स पर निर्भर करता है कि वह क्या सोच रहे हैं।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »