29 Mar 2024, 16:18:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

5वीं बेटी के पिता बने शाहिद अफरीदी, शेयर की ये फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 11:33AM | Updated Date: Feb 15 2020 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज शाहिद अफरीदी एक बार फिर पिता बने हैं। उनके घर नन्ही बेटी पैदा हुई है। शाहिद अफरीदी ने इंस्टाग्राम के जरिए सभी को इस बात की सूचना दी है। उनके घर पांचवीं बेटी ने जन्म लिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'ईश्वर का असीम आशीर्वाद और दया मुझ पर बरकरार है।
 
मेरी चार अद्भुत बेटियां पहले से ही हैं और एक और के आ जाने से पांच हो गई हैं।' आप सभी के साथ इस खुशखुबरी को साझा कर रहा हूं। शाहिद अफरीदी कुछ दिन पहले अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी ने हिंदी सीरियल देखकर आरती उतारने की नकल की तो गुस्से में उन्होंने अपना हाथ मारकर टीवी को तोड़ दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »