26 Apr 2024, 03:44:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जल्द मैदान में कप्तानी करते नजर आएंगे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 10:19AM | Updated Date: Feb 15 2020 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के दुनिया भर में फैले फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। यह पूर्व क्रिकेट कप्तान जल्द ही सीरियस प्रैक्टिस शुरू करने जा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रैंचाइजी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स अपने कप्तान की अगवानी के लिए पलक पांवड़े बिछाए बैठी है। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट भविष्य को लेकर अटकलों का दौर लगभग खत्म हो गया है। 38 साल का यह दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो धोनी ने आईपीएल 2020 के लिए अपना प्लान तैयार कर लिया है।

चेन्नई सुपर किंग्स का ट्रेनिंग कैंप एक मार्च से शुरू हो रहा है। सूत्रों का कहना है कि धोनी 29 फरवरी को चेन्नई पहुंच जाएंगे। इस बार आईपीएल के मुकाबले 29 मार्च से शुरू होंगे। दूसरी तरफ, बताया जाता है कि सीएसके ने भी अपने कप्तान के स्वागत के लिए खास तैयारी की है। दो बार विश्व खिताब जीतने वाली भारत की टीम के कप्तान रहे धोनी इंग्लैंड में 2019 विश्व कप से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद से ब्रेक पर हैं। धोनी को साल की शुरुआत में ही बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया था। 

धोनी ने अपने भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच रांची में अपनी घरेलू टीम झारखंड के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था। इस तरह से उन्होंने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खुद को तैयार रखने के संकेत भी दे दिए थे। गौरतलब है कि इस दिग्गज के क्रिकेट करियर के बारे में सवाल उठने पर यह कहा जाता रहा है कि इस पर फैसला खुद धोनी करेंगे। माना जा रहा है कि धोनी की नजर अब आईपीएल के 13वें सीजन पर है, जहां वह अपना शत प्रतिशत देने को तैयार हैं। यानी आईपीएल में प्रदर्शन के आधार राष्ट्रीय चयनकर्ता तय करेंगे कि धोनी अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए कितने तैयार हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »