29 Mar 2024, 11:08:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट में तकनीक से ज्यादा जरूरी है आत्मविश्वास : गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2020 1:20AM | Updated Date: Feb 14 2020 1:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और 2011 के विश्व विजेता टीम के सदस्य रहे गौतम गंभीर ने क्रिकेट खेलने के लिए तकनीक से ज्यादा आत्मविश्वास को जरूरी बताते हुए आज कहा कि यदि किसी में क्रिकेट में प्रति सच्ची लगन है तो रास्ते निकल आते हैं। देश में पहली बार क्रिकेट में फेलोशिप देने वाली कंपनी ‘फनगेज़’ की ओर से यहां आयोजित संवाददाता सम्मलेन में गौतम गंभीर ने कहा कि खेलने के लिए तकनीक ही सब कुछ नहीं है उससे भी जरुरी है लगन और आत्मविश्वास।

यदि आपमें लगन है तो आप अपने लिए रास्ते निकाल लेंगे। फनगेज़ एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके माध्यम से गरीब और वंचित बच्चे भी देश के लिए खेलने के अपने सपने को  पूरा कर सकते हैं। ऐसे फोरम और फेलोशिप से जुड़ना नए खिलाडियों के लिए काफी सहायक साबित होगा। पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने बिहार सरकार से राज्य में खेलों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि इससे प्रतिभावान खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।  क्रिकेट में लड़कियों की भागीदारी पर उन्होंने कहा कि लड़कियां जैसे अन्य क्षेत्र में कैरियर बना रही है, क्रिकेट टीम जिस तरह से परफॉर्म कर रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »