26 Apr 2024, 04:58:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

RCB ने किया कुछ ऐसा की उड़ गए युजवेंद्र चहल के होश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 11:56AM | Updated Date: Feb 13 2020 11:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया के कई अकाउंट्स से अपना प्रोफाइल फोटो और नाम हटा लिया है। इससे न सिर्फ उसके प्रशंसक बल्कि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी हैरान हैं। न्यूजीलैंड दौरे से लौट रहे चहल ने ट्वीट कर लिखा, 'अरे आरसीबी, ये क्या गुगली है? आपकी प्रोफाइल फोटो और इंस्टाग्राम पोस्ट कहां गई?' विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर की टीम ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल का नाम बदल दिया है जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया। अकाउंट ने अपनी डिस्प्ले पिक्चर और कवर फोटो को भी हटा दिया है और नाम बदल कर केवल 'रॉयल चैलेंजर्स' कर दिया। यही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर किया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »