29 Mar 2024, 00:39:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली की कप्‍तानी से हो सकती है छुट्टी, क्‍योंकि...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 13 2020 11:45AM | Updated Date: Feb 13 2020 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 2020 में शुरू होने के करीब डेढ़ महीने पहले ही फ्रेंचाइजी ने अपना नाम व लोगो बदल दिया है। टीम ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया के कई एकाउंट से अपना प्रोफाइल फोटो व नाम हटाकर बदल दिया। इस पर विराट कोहली ने हैरानी जताई है। कि उन्हें तक इसकी जानकारी नहीं दी गई। टीम ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल का नाम बदल कर केवल 'रॉयल चैलेंजर्स' कर दिया। इसने कई लोगों को दंग कर दिया। टीम ने अपने एकाउंट से अपनी डिस्प्ले पिक्चर व कवर फोटो को भी बदला है।
 
एक तरफ जहां फैंस ने दंग रहे तो वहीं टीम कैप्टन विराट कोहली ने भी इस बात पर हैरानी जताई कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, "नाम बदला, कैप्टन को पता नहीं। विराट ने आगे कहा, 'अगर मदद की आवश्यकता हो कहिएगा।
 
लोग विराट के इस रिएक्शन को एक शॉक मान रहे हैं। कई लोगों को तो यहां तक संदेह हुआ कि क्या टीम का कैप्टन भी बदलने जा रहा है। हालांकि विराट का इस वर्ष टीम से हटना नामुमकिन हैं। अगर ऐसा होना होता तो आईपीएल ऑक्शन के दौरान ही हो जाता। बेंगलुरू की टीम पिछले तीन वर्षों में आईपीएल में बुरी तरह से नाकाम रही है। टीम 2019 व 2017 में 8वें जगह पर रही थी। जबकि 2018 में छठे जगह पर रही थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »