26 Apr 2024, 04:16:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत की हार पर वीरेंद्र भड़के सहवाग, इसे बताया जिम्मेदार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 12 2020 11:28AM | Updated Date: Feb 12 2020 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। न्यूजीलैंड से शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की काफी आलोचना हो रही है। इस सीरीज में न्‍यूजीलैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज  में टीम इंडिया का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। इससे पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को टी-20 श्रृंखला में 5-0 से हराया था।
 
वनडे श्रृंखला में मिली करारी हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि बल्लेबाजी में हमारा प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। लेकिन इस पूरी श्रृंखला में हमें गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया है। भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि टी-20 में हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 3-0 से हराया है। यह न्यूजीलैंड का एक जबरदस्त कमबैक रहा है
 
।इसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि भारतीय टीम की हार का सबसे बड़ा कारण जसप्रीत बुमराह है। जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। जिसकी वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »