25 Apr 2024, 22:31:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

श्रेयस अय्यर ने तोड़ा नवजोत सिंह सिद्धू का रिकॉर्ड, 748 रनों के...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 11:47AM | Updated Date: Feb 11 2020 11:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के लिए नंबर 4 की अबूझ पहेली को सुलझाने वाले श्रेयस अय्यर ने आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच ओवल में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में अपने करियर का नौवां अर्धशतक लगाते हुए 62 रनों की पारी खेली और इस 62 रनों की पारी के साथ ही श्रेयस अय्यर ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू और विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
 
श्रेयस अय्यर अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में शुरुआती 16 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। श्रेयस अय्यर ने आज के मैच को मिलाकर 16 पारियों में 748 रन बनाए हैं जो कि किसी भी भारतीय द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन है। श्रेयस अय्यर से पहले शुरुआती 16 पारियों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड नवजोत सिंह सिद्धू के नाम था उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में 725 रन बनाए थे।
 
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी इन दोनों के बाद इस सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं विराट कोहली ने अपने करियर की शुरुआत के दौरान शुरुआती 16 पारियों में 655 रन बनाए थे। अगर ओवरऑल बात की जाए तो अपने करियर की शुरुआती 16 पारियों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान की इमाम उल हक के नाम है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में 819 रन बनाए थे। उनके बाद इस सूची में इंग्लैंड के केविन पीटरसन दूसरे नंबर पर आते हैं उन्होंने अपने शुरुआती 16 वनडे पारियों में 788 रन बनाए थे। वही ओवरऑल देखा जाए तो श्रेयस अय्यर पांचवे स्थान पर आते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »