25 Apr 2024, 17:27:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सचिन को नाम देने वाले हेडन ने धोनी को दिया है ये नाम, जानकर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 10 2020 12:45AM | Updated Date: Feb 10 2020 12:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जैसा कि आप जानते हैं कि सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान दिग्गज खिलाड़ी हैं जिन्हें क्रिकेट जगत के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है और उनके नाम कई विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। बता दे कि सचिन तेंदुलकर को विश्व क्रिकेट की दुनिया में 'क्रिकेट के भगवान' के नाम से भी जाना जाता है, लेकिन शायद आप इस बात से अनजान होंगे कि सचिन तेंदुलकर को आखिर क्रिकेट के भगवान का नाम किसने दिया था आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं तो आइए जानते हैं। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि मैथ्यू हेडन ने कई बार अपने इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है
 
कि भारत में सचिन तेंदुलकर को बेहद पसंद किया जाता है और 'भारतीय लोग सचिन तेंदुलकर की ऐसी पूजा करते हैं जैसे भगवान की पूजा करते हैं' जिसके बाद से ही सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाने लगा है, लेकिन अभी हाल ही में हेडन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को भी एक नया नाम दिया है। बता दे कि कुछ समय पहले ही मैथ्यू हेडन ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान मैन सिंह धोनी को एक नया नाम दिया है उन्होंने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू के दौरान धोनी को 'क्रिकेट का एक युग' के नाम से नाम आता है जिसके बाद से ही मैथ्यू हेडन की काफी ज्यादा सराहना की जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »