25 Apr 2024, 14:26:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरे वनडे में जडेजा ने रचा इतिहास, धोनी और कपिल देव...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2020 12:53PM | Updated Date: Feb 9 2020 12:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। तीन मैचों की सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में मेजबान किवी टीम ने 22 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किवी टीम ने 274 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। इसके जवाब में चेज मास्टर की टीम 251 रन पर ऑल आउट हो गई। मगर स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने महेंद्र सिंह धोनी-कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए एक रिकॉर्ड अपने नाम किया।
 
जडेजा ने नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए 73 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। हेमिल्टन के मैदान पर नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए बनाई अर्धशतकीय पारी सातवीं रही। इसी के साथ अब जडेजा ने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
 
हेमिल्टन में रविंद्र जडेजा की एकदिवसीय क्रिकेट में नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए सातवीं अर्धशतकीय पारी रही। इसी के साथ अब जडेजा एकदिवसीय क्रिकेट में भारत की तरफ से इस नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं।इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत की रिकॉर्ड पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव ने नाम पर था। दोनों ने ही भारत की ओर से नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए छह-छह अर्धशतक लगाए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »