25 Apr 2024, 02:51:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

15 साल के इस क्रिकेटर ने रच डाला इतिहास, सचिन-अफरीदी को छोड़ा पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2020 12:50PM | Updated Date: Feb 9 2020 12:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काठमांडू। नेपाल के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज कुशल मल्ला ने अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया है। आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 में शनिवार को यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (यूएसए) के खिलाफ बल्लेबाज करते हुए कुशल ने छह नंबर पर बल्लेबाज करते हुए 49 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा। इसके साथ ही वह सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 15 साल 340 दिन के मल्ला अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। 
 
अमेरिका (USA) के खिलाफ इस मुकाबले में मल्ला डेब्यू कर रहे थे। उन्होंने अपनी इस पारी में 51 गेंदों में 50 रन बनाए और अपने हमवतन रोहित पॉडेल का रिकॉर्ड तोड़ा। पॉडेल ने पिछले साल 16 साल 146 दिनों की उम्र में यूएई के खिलाफ अर्धशतक जड़कर यह रिकॉर्ड कायम किया था।
 
कुशल ने सिर्फ रोहित ही नहीं बल्कि पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ा। शाहिद अफरीदी ने 16 साल 217 दिनों की उम्र में वनडे अर्धशतक जड़ा था और अपनी इस पारी को शतक में बदल दिया था। वहीं भारत के दिग्गज सचिन ने 17 साल की उम्र में अर्धशतक जमाया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »