23 Apr 2024, 12:43:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत से न्यूजीलैंड रवाना हुए उमेश यादव, खेलेंगे अब...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2020 12:19PM | Updated Date: Feb 9 2020 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत की टीम इस समय न्यूजीलैंड टीम से 3 मैचों की वन-डे श्रृंखला खेल रहा है। भारत इस वन-डे श्रृंखला में 0-2 से पीछे है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वन-डे मैच 11 फरवरी को खेला जायेगा। लेकिन तीसरे वन-डे से पहले भारतीय टीम में एक और खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ जायेगा। भारत के तेज गेंदबाज उमेश यादव शनिवार को भारत से न्यूजीलैंड के लिए रवाना हुए।
 
उमेश यादव रविवार को न्यूजीलैंड पहुंचकर टीम इंडिया के साथ जुड़ जायेंगे। आपको बता दें, उमेश यादव भले ही टीम इंडिया के तीसरे वन-डे से पहले जुड़ जायेंगे। लेकिन उन्हें सिर्फ टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए बुलाया गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 14 फरवरी से पहले एक अभ्यास टेस्ट मैच और फिर 2 टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »