29 Mar 2024, 00:40:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

PAK vs BAN: बाबर आजम के बाद शान मसूद ने भी जड़ा शतक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2020 12:16PM | Updated Date: Feb 9 2020 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शानदार फॉर्म में चल रहे बाबर आजम (नाबाद 143) और सलामी बल्लेबाज शान मसूद (100) की शतकीय पारियों से पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को यहां पहली पारी में तीन विकेट पर 342 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
 
बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए जवाब में पाकिस्तान ने दूसरे दिन शनिवार का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 342 रनों के साथ करते हुए अच्छी बढ़त ले ली। आजम के साथ अशद शफीक 60 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 137 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 
आजम का टेस्ट में यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है जिन्होंने लगातार तीसरे मैच में शतक लगाया। उन्होंने पिछले पांच मैचों में चार शतकीय पारी खेली है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर में ब्रिसबेन में 104 रन की पारी खेलने के बाद उन्होंने घरेलू श्रृंखला में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 102 और नाबाद 100 रन बनाये थे। इस बीच वह एडीलेड टेस्ट (आस्ट्रेलिया के खिलाफ) में महज तीन रन से शतक बनाने से चूक गये थे।
 
उन्होंने स्पिनर ताइजुल इस्लाम (111 रन पर एक विकेट) की गेंद पर पारी का 15वां चौका लगाकर 134 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अब तक 192 गेंद की नाबाद पारी में 19 चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 127 रन था जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।
 
शफीक ने भी 111 गेंद की नाबाद पारी में अब तब आठ चौके लगाये हैं। मसूद ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 160 गेंद का सामना किया और 11 चौके लगाये। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज अबु जायेद ने दिन के दूसरे ओवर में ही आबिद अली (66 रन पर दो विकेट) को खाता खोले बगैर पवेलियन भेज दिया। आबिद इससे पहले टेस्ट करियर के शुरुआती दोनों टेस्ट में शतक लगा चुके है। इस मैच में शतक लगाकर उनके पास भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरहरुद्दीन के पहले तीन टेस्ट लगाकर रिकार्ड बराबर करने का मौका था लेकिन वह चूक गये।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »