20 Apr 2024, 05:37:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सीरीज हार के बाद फूटा कोहली का गुस्सा, इसे बताया हार का असली...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 9 2020 10:35AM | Updated Date: Feb 9 2020 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत की टीम इस समय न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भाग के रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया था। अब सीरीज के दूसरे मैच में भारत को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। न्यूज़ीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। इसमें रोस टेलर ने सबसे ज्यादा रन बाने। इस लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत का स्कोर एक समय पर 153/7 हो गया था। हालांकि इसके बाद नवदीप सैनी और रविन्द्र जडेजा ने जीत की उम्मीद जगाई थी।

विराट ने इस दौरान कहा " हमने न्यूज़ीलैंड को 273 का स्कोर बनाने दिया, जो हमारी बड़ी गलती थी। हम बल्ले से मुश्किल में थे, लेकिन सैनी, जडेजा और श्रेयस ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। एकदिवसीय मैच भी जो लोग दबाव में उस तरह से खेल सकते हैं, वह हमारे लिए एक बड़ा पॉजिटिव है। हम अंतिम मैच में बदलाव पर विचार कर सकते हैं, क्योंकि अब हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। हम परिणाम के बारे में बहुत ज्यादा चिंता नहीं करेंगे। हमने सैनी और जडेजा को को कोई संदेश नहीं भेजा, क्योंकि जो आपकी प्रवृत्ति आपको करने के लिए कह रही है, उन्हें अस्वीकार नहीं करें। हमें नहीं पता था कि सैनी बल्ले के साथ कमाल कर सकते हैं।"

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »