29 Mar 2024, 16:32:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोस टेलर ने इस रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2020 3:38PM | Updated Date: Feb 8 2020 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रोस टेलर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोस टेलर विराट कोहली से आगे निकल आए हैं। रोस टेलर ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में नाबाद 73 रनों की पारी खेलकर यह मुकाम हासिल किया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में रोस टेलर ने 74 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों के साथ नाबाद 73 रनों की पारी खेली। रोस टेलर के नाबाद 73 रन और मार्टिन गप्टिल के 79 रनों के दम पर न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 273 रन बनाए। 

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड का स्कोर एक वक्त पर 6 विकेट के नुकसान पर 185 रन था। इसके बाद रोस टेलर ने भारतीय पारी को संभाला और सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रोस टेलर ने 10वें विकेट के लिए डेब्यू कर रहे काइल जैमीसन के साथ 76 रन की अटूट साझेदारी की। यह न्यूजीलैंड की 10वें विकेट के लिए वनडे में इस स्टेडियम की सबसे बड़ी साझेदारी है। टेलर के नाम अब भारत-न्यूजीलैंड वनडे में 1373 रन हो हए हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 1750 रनों के साथ टॉप पर हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली 1354 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं।  विराट के बाद 1207 रनों के साथ नाथन एस्ले और 1157 रनों के साथ वीरेंद्र सहवाग हैं। रोस टेलर के घरेलू सरजमीं पर अब 97 पारियों में 4059 रन हो गए हैं। जबकि मार्टिन गप्टिल के 92 पारियों में 4021 रन हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »