24 Apr 2024, 00:47:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट : इंडिया ए : बारिश से दूसरा दिन का खेल प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2020 2:28PM | Updated Date: Feb 8 2020 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लिंकन। इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए बीच शनिवार को दूसरे गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण प्रभावित हुआ और बिना गेंद डाले ही दिन का खेल समाप्त हो गया। मैच के दूसरे दिन सुबह से ही बारिश हो रही थी जिससे मैच शुरु नहीं हो पाया और अंत में स्टंप्स तक बिना गेंद डाले दूसरे दिन का खेल समाप्त करना पड़ा। इससे पहले दूसरे गैर आधिकारिक टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को न्यूजीलैंड ए की टीम ने ग्लेन फिलिप्स (65) के शानदार अर्धशतक से पांच विकेट पर 276 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया था।
 
न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। फिलिप्स ने 80 गेंदों पर 65 रन में नौ चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान एवं ओपनर हामिश रदरफोर्ड ने 79 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 40 रन, विल यंग ने 26 रन, रचिन रवींद्र ने 12 रन, और टिम सीफर्ट ने 30 रन बनाये। भारत ए की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 58 रन पर दो विकेट और आवेश खान ने 57 रन पर दो विकेट लिए। शाहबाज नदीम को 54 रन पर एक विकेट मिला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »