18 Apr 2024, 16:07:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शरीर फिट रहे इसलिए कोहली नहीं खाते-पीते ये 3 चीजें, सबसे मुश्किल..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2020 11:33AM | Updated Date: Feb 8 2020 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर टीम की अगुवाई कर रहे हैं। कोहली को विश्व क्रिकेट के सबसे ज्यादा फिट खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। कोहली अपनी फिटनेस पर काफी जोर देते हैं। खुद कोहली के लिए बेहतर फिटनेस हासिल आसान नहीं रहा है, इसके लिए उन्होंने अपनी दिनचर्या में कई बदलाव किये हैं। शरीर फिट रहे इसलिए कोहली जो 3 बड़ी चीजें नहीं खाते पीते उनकी बात कर लेते हैं।
 
1. कोल्ड ड्रिंक- कोल्ड ड्रिंक्स से कोहली ने इससे खुद को कोंसो दूर कर लिया है| यहाँ तक की उन्होंने एक बड़ी कोल्ड ड्रिंक कम्पनी की डील सिर्फ इसलिए ठुकरा दी थी, कि वे जब खुद इसे नहीं पीते तो औरों को इसे पीने के लिए क्यों कहें।
 
2. मीठे और तेज मसाले वाली चीजें- कोहली तेज मीठी और मसाले वाले चीजों से बचकर हमेशा खुद को बचा कर रखते हैं। कोहली को वर्कआउट करना पसंद है, वे खाने में हमेशा संतुलित भोजन लेना पसंद करते हैं।
 
3 मांसाहारी खाने का त्याग- कोहली को मांसाहारी भोजन काफी पसंद था, लेकिन कुछ महीनों पहले मांसाहारी भोजन का त्याग किया है। यह करना उनके लिए थोड़ा मुश्किल जरूर रहा था। ऐसा उन्होंने अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए किया है, क्योकि मांसाहार खाने में अधिक कैलोरी मिलती है। कोहली मानते हैं कि शाकाहारी भोजन से उनके खेल और फिटनेस दोनों में सुधार हुआ है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »