20 Apr 2024, 17:40:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इस विकेटकीपर के अलावा कोई और नहीं दे सकता धोनी को टक्कर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2020 11:30AM | Updated Date: Feb 8 2020 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विश्व कप 2019 के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम से दूर है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने बहुत से अहम मैच जीते हैं। वहीं भारत ने अपने नाम एक वनडे और एक टी-20 विश्व कप भी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अपने नाम किया है। महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की दुआएं उनके फैंस कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के बारे में अभी कोई बात सामने नहीं आई है। लोगों का ऐसा मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी t20 विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बन सकते हैं लेकिन अभी इस पर टीम मैनेजमेंट कि कोई राय सामने नहीं आई है।

महेंद्र सिंह धोनी के बाद आखिर कौन सा वह खिलाड़ी है जो उनकी जगह पर हुबहू महेंद्र सिंह धोनी की तरह प्रदर्शन कर सकता है आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों को बताने वाले हैं। महेंद्र सिंह धोनी की जगह पर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अगर कोई खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है तो वह कोई और नहीं बल्कि ऋषभ पंत हैं। ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी को अपना गुरु मानते हैं। चोटिल हो जाने की वजह से ऋषभ पंत की जगह पर केएल राहुल को भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर के रूप में ओके दिए जा रहे हैं। ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी की तरह विकेटकीपिंग करते हैं लेकिन कभी-कभी वह गलतियां कर जाते हैं जिस वजह से उनको आलोचनाओं का शिकार होना पड़ता है। ऋषभ पंत हमेशा गलतियों से सीखते हैं और टीम में बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »