25 Apr 2024, 04:49:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर नासिर को स्पॉट फिक्सिंग में 17 महीने की जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 8 2020 11:19AM | Updated Date: Feb 8 2020 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बल्लेबाज नसीर जमशेद को स्पॉट फिंिक्सग के आरोप में 17 महीने की जेल की सजा सुनायी गयी है। जमशेद को ब्रिटिश के नागरिक युसूफ अनवर और मोहम्मद इजाज के साथ साजिश रचने के आरोप में राष्ट्रीय अपराध एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। जमशेद को 17 महीने, अनवर को 40 महीने और इजाज को 30 महीनों की सजा सुनायी गयी है। 

जमशेद पर फरवरी 2018 में दुबई में पाकिस्तान सुपर लीग में इस्लामाबाद यूनाइटेड और पेशावर जलमी के बीच मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन नहीं करने के लिए उकसाने का आरोप साबित हुआ है। इन तीनों लोगों ने अपना जुर्म स्वीकार किया था जिसके बाद इन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जमशेद पर पीएसएल में खिलाड़ियों को स्पाट फिक्सिंग के लिए उकसाने का भी आरोप था।      

उन्होंने शरजील खान को इस्लामाबाद टीम के लिए दूसरे ओवर में दो डॉट गेंद फेंकने के लिए कहा था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हालांकि शरजील पर इसके लिए पांच वर्षों का प्रतिबंध लगा दिया था। इससे पहले पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी शाखा ने जांच के बाद जमशेद पर 10 वर्षों का प्रतिबंध लगाया था। जमशेद ने पाकिस्तान के लिए दो टेस्ट, 48 वनडे और 18 टी-20 मुकाबले खेले हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »