25 Apr 2024, 12:50:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नई दिल्ली मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे सचिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2020 12:35AM | Updated Date: Feb 7 2020 12:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर 23 फरवरी को राजधानी में होने वाली आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन के पांचवें संस्करण को हरी झंडी दिखाएंगे। इस मैराथन के लिए अब तक 13 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है और हजारों लोग इस आयोजन का हिस्सा होने के लिए अपना नाम जोड़े जाने का इंतजार कर रहे हैं। एनईबी स्पोटर्स द्वारा आयोजित आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन का शुमार देश के सबसे ख्यातिमान मैराथन आयोजनों में होता है।
 
आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के ब्रांड एम्बेसेडर सचिन 23 फरवरी को फ्लैग ऑफ करेंगे। इस मैराथन में चार विभिन्न कटेगरी-फुल मैराथन, हाफ मैराथन, टाइम्ड 10के और 5के स्वच्छ भारत रन-में रेसों का आयोजन होगा। मैराथन की शुरुआत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगी और इसके रूट में इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन और राजपथ भी शामिल होंगे। पंजीकरण की अंतिम तारीख 12 फरवरी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »