24 Apr 2024, 19:11:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

BCCI के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक डालमिया बने सीएबी के नये अध्यक्ष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2020 12:34AM | Updated Date: Feb 6 2020 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय जगमोहन डालमिया के पुत्र अभिषेक डालमिया बुधवार को बंगाल क्रिकेट के संघ (सीएबी) के नये अध्यक्ष बन गए जबकि बीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली के बड़े भाई स्रेहाशीष गांगुली सचिव चुने गए। अभिषेक पूर्व सीएबी अध्यक्ष गांगुली की जगह सीएबी के अध्यक्ष चुने गए हैं। उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमनुसार गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर रहने के साथ ही सीएबी के अध्यक्ष नहीं बने रह सकते थे
 
जिसके बाद सीएबी में शीर्ष पद के लिए आज चुनाव कराए गए थे। 38 वर्षीय अभिषेक अपने पिता जगमोहन डालमिया के निधन के बाद 2015 में सीएबी में सचिव बने थे। पिछले वर्ष नवंबर में कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर भारत और बंगलादेश के बीच पहले डे-नाइट टेस्ट कराने में भी उनका अहम योगदान था। वह इससे पहले 2012-13 में इंडियन फुटबॉल एसोसिएशन की संचालन समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। बीसीसीआई के अध्यक्ष गांगुली ने अध्यक्ष और सचिव नियुक्त होने पर अभिषेक और स्रेहाशीष को बधाई दी है। अभिषेक इस तरह सीएबी के सबसे युवा अध्यक्ष हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »