25 Apr 2024, 13:05:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्मिथ ने कहा, अगर भारतीय टीम में यह 2 खिलाड़ी ना हो, तो कोहली...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2020 12:04PM | Updated Date: Feb 5 2020 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। भारतीय टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड को T-20 सीरीज में 5-0 से हरा दिया। अब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज खेलने वाली है। मौजूदा समय में भारतीय टीम बहुत ही लाजवाब प्रदर्शन कर रही है। भारतीय खिलाड़ी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। वनडे हो, टेस्ट हो या फिर T-20 क्रिकेट भारतीय टीम अच्छा क्रिकेट खेल रही है।
 
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर दो भारतीय खिलाड़ी टीम में ना खेले तो कप्तान कोहली कुछ भी नहीं कर सकते। आइए जानते हैं कौन है वो दो खिलाड़ी। स्टीव स्मिथ मौजूदा समय में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं जिनको आउट करना गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल होता है। स्टीव स्मिथ ने कुछ समय पहले दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे बल्लेबाज के रूप में कोहली पसंद है, लेकिन बतौर कप्तान नहीं।
 
कप्तानी में कोहली को अभी काफी लंबा सफर तय करना है। विराट भारतीय टीम के बेहतर कप्तान इसलिए हैं, क्योंकि उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा है, जो मुश्किल घड़ी में उनको सलाह देते हैं। अगर कोहली अच्छे कप्तान होते तो अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल खिताब जिता चुके होते। स्टीव स्मिथ द्वारा कही गई बात वैसे काफी हद तक सही भी लगती है, क्योंकि विराट कोहली कई सालों से आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी कर रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »