20 Apr 2024, 11:57:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा के साथ हुआ बुरा व्यवहार, नाराज रोहित ट्रॉफी लेने तक नहीं आये

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2020 10:07AM | Updated Date: Feb 5 2020 10:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारतीय टीम ने पांचवा टी-20 मुकाबला जीत लिया और साथ ही सीरीज को भी शानदार तरीके से जीत लिया। इस मैच में विराट कोहली को आराम देकर रोहित शर्मा को कप्तानी दी गई थी। इस मैच में रोहित ने कप्तानी पारी खेली और सबसे ज्यादा 60 रन बनाकर टीम को मज़बूती भी दी। लेकिन मैच खतम होने के बाद रोहित के साथ ठीक नहीं हुआ। रोहित के साथ ये सब करने वाले कोई और नहीं टीम इंडिया के कोच विक्रम राठोड ही थे। यह सबकुछ कप्तान कोहली के सामने हुआ। इसके बाद नाराज रोहित शर्मा ने मैदान ही छोड़ दिया और टीम के कप्तान होने के नाते प्रेजेंटेशन सरेमोनी को भी नहीं आये

पांचवे मैच में भारतीय टीम में सिर्फ एक बदलाव था। मौजूदा कप्तान कोहली आराम कर रहे थे। तो वहीं रोहित शर्मा मैदान पर टीम इंडिया के कप्तान थे। अब रोहित इस मैच में कप्तान थे और सारे फैसले उन्हें करने थे। लेकिन भारतीय पारी के वक्त वे क्रिस पर चोटिल हो गए। हालांकि दर्द के बीच भी उन्होंने पारी को आगे जारी रखा। लेकिन दर्द ज्यादा हुआ तो रोहित रिटायर्ड हर्ट हो गए और बोलिंग के दौरान के एल राहुल कप्तान बन गए। इसके बाद भारत ने मैच को भी जीत लिया।

अब मैच के ऑफिशल कप्तान रोहित शर्मा थे। मैच ख़त्म होने के बाद रोहित शर्मा मैदान पर आये। रोहित मैच के कप्तान थे और वे आगे चल रहे थे। इसी वक्त बैटिंग कोच विक्रम राठोड ने रोहित शर्मा को रोक दिया और विराट को आगे जाने के लिए कहा। मैच नहीं खेलने के बावजूद विराट कोहली मैदान में पहुंच गए। अब मौजूदा कप्तान कोहली हैं। लेकिन इस मैच में कप्तानी का हक़ रोहित शर्मा का था। लेकिन बैटिंग कोच ने उन्हें रोक दिया। यह सबकुछ कप्तान कोहली के सामने हुआ। इसके बाद रोहित शर्मा बेहद नाराज़ हुए। सबके सामने रोहित ने अपना गुस्सा दिखाया। हिटमैन वहीं रुक गए और आगे बढे ही नहीं। प्रेजेंटेशन सरेमोनी के दौरान कप्तान राहुल वहां पहुंचे थे और मौजूदा कप्तान विराट भी वहीं थे। इसके बाद किसी से भी रोहित ने हाथ नहीं मिलाया। खबरों की माने तो रोहित वहां से सीधे होटल चले गए और अकेले ही वे होटल पहुंच चुके थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »