29 Mar 2024, 12:34:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

धोनी के संन्यास पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 3:00PM | Updated Date: Sep 17 2019 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्ड कप 2019 खत्म होने के बाद से ही भारत के पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की खबरें छाई हुई है। लेकिन अभी धोनी संन्‍यास नहीं लेंगे। वहीं अब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने धोनी के संन्‍यास को लेकर एक बयान दिया है। सौरव गांगुली के मुताबिक टीम के कप्तान कोहली एवं चयनकर्ताओं को धोनी के भविष्य पर फैसला करना चाहिए।
 
गांगुली ने बताया कि मुझे नहीं पता कि चयनकर्ताओं की सोच क्या है, धोनी के बारे में विराट कोहली क्या सोचते हैं। लेकिन यह बहुत ही अहम लोग हैं और इनको निर्णय लेना होगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा T-20 मैच 18 सितंबर को खेला जाएगा। पहला टी-20 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था।
 
सौरव गांगुली ने बताया कि भारतीय टीम जीत की हकदार है क्योंकि वह अपने घर में खेल रही है। घर पर और भी ज्यादा खतरनाक टीम बन जाती है। भारतीय टीम को हराना बहुत ही कठिन है। बता दें कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को हार मिली तो धोनी के संन्यास लेने की खबरें आने लगी। हाल ही में विराट कोहली की पोस्ट के बाद भी धोनी के संन्यास लेने की खबरें आई जो पूरी तरह से झूठ निकली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »