29 Mar 2024, 10:52:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्मिथ-ख्वाजा के नाम जुड़ा यह शर्मनाक रिकॉर्ड, 58 सालों में पहली बार हुआ...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2019 9:46AM | Updated Date: Aug 19 2019 9:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच इन दिनों एशेज सीरीज खेली जा रही है। इस बीच एशेज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ ने मैच के तीसरे दिन लॉर्डस क्रिकेट मैदान पर अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। कैमरून बैंक्रॉफ्ट के आउट होने के बाद स्टीव स्मिथ क्रीज पर आए। उस्मान ख्वाजा उस समय 36 रन पर खेल रहे थे।
 
स्टीव स्मिथ के मैदान पर आते ही उस्मान ख्वाजा आउट होकर पवेलियन लौट गए। स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा के बीच शून्य रन की साझेदारी हुई। यह 5वां मौका था, जब लॉर्डस के मैदान पर दो बल्लेबाजों के बीच एक भी रन नहीं बना। अंतिम बार 1961 में कालिन काउड्रे और टेड डेक्स्टर के बीच यह हुआ था। तीसरे विकटे के लिए दोनों एक भी रन नहीं बना पाए थे। यानि58 सालों में पहली बार इस बेहद खराब लिस्ट मेंउस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ का नाम शामिल हो गया है।
 
स्टीव स्मिथ एशेज सीरीज में लगातार तीसरा शतक बनाने से चूक गए, लेकिन उनकी 92 रन की शानदार पारी और तेज गेंदबाजों पीटर सिडल तथा पैट कमिंस की बेहतरीन गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एशेज क्रिकेट के चौथे दिन मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इंग्लैंड के पहली पारी के 258 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 250 रन बनाए, लेकिन दूसरी पारी में चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड के चार विकेट मात्र 96 रन पर गिरा दिए। इंग्लैंड के पास अब 104 रन की बढ़त हो गई और उसके छह विकेट बाकी हैं।
 
पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले स्मिथ ने लॉर्डस में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 161 गेंदों में 14 चौकों की मदद से शानदार 92 रन बनाए। वह मात्र आठ रन से लगातार तीसरे शतक से चूक गए। स्मिथ अपनी पारी के दौरान 80 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट भी हुए थे लेकिन मैदान में वापस लौट कर उन्होंने 92 रन बनाये। स्टीव स्मिथ आठवें बल्लेबाज के रूप में 234 के स्कोर पर आउट हुए।
ऑस्ट्रेलिया ने सुबह कल के चार विकेट पर 80 रन से आगे खेलना शुरू किया था। कप्तान टिम पेन ने 24 और पैट कमिंस ने 20 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के स्कोर में 31 अतिरिक्त रनों का भी योगदान रहा। इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड ने 65 रन पर चार और क्रिस वोक्स ने 61 रन पर तीन विकेट लिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »