29 Mar 2024, 11:32:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

9713 करोड़ दानकर अजीम प्रेमजी लगातार दूसरे वर्ष सबसे बड़े दानदाता बने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2021 5:40PM | Updated Date: Oct 28 2021 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विप्रो कंपनी के संस्थापक एवं लोक कल्याण के लिए दानदाता के रूप में प्रसिद्ध अजीम प्रेमजी ने इस वर्ष 9,713 करोड़ रुपये के वार्षिक दान के साथ वित्त वर्ष 2021 में लगातार दूसरे साल देश के सबसे बडे दानदाता बने रहें हैं जबकि देश के सबसे उद्योगपति मुकेश अंबानी 577 करोड़ रुपये के दान के साथ तीसरे पायदान पर रहे हैं।
 
एडेल्गिव हुरुन इंडिया फिलांथ्रोपी की जारी आठवीं वार्षिक सूची में प्रेमजी लगातार दूसरे वर्ष भारतीय दानदाताओं में टॉप पर रहे हैं। प्रेमजी ने प्रतिदिन 27 करोड़ रुपये दान किए हैं। प्रेमजी एडेल्गिव हुरुन इंडिया फिलांथ्रोपी ऑफ द सेंचुरी में जगह बनाने वाले एक मात्र जीवित भारतीय हैं। दान का आंकलन नकदी और नकदी के समतुल्य वस्तु की एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 के बीच कीमत के आधार पर किया गया है। इस साल की सूची में पांच करोड़ रुपये या उससे ज्यादा दान देने वाले लोगों को शामिल किया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »