29 Mar 2024, 17:00:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी एशिया में सबसे अमीर, चीनी कारोबारियों को पीछे छोड़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 13 2021 9:26PM | Updated Date: Jun 13 2021 9:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कोरोना काल में कारोबार ठप होने के बावजूद वैश्विक स्तर पर भारतीय कारोबारियों का डंका बज रहा है। एशिया के सबसे अमीरों में पहले 2 नाम भारतीय कारोबारियों के हो गए हैं। मुकेश अंबानी जहां एशिया के सबसे अमीर कारोबारी हैं, वहीं दूसरे नंबर पर अब अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी हो गए हैं। वहीं दुनियाभर के अमीरों में वह 14वें स्थान पर हैं। गौतम अडानी की दौलत में इस साल जोरदार इजाफा हुआ है। साल 2021 में उनकी दौलत करीब 3380 करोड़ डॉलर यानी करीब 2।46 लाख करोड़ बढ़ गई है।चीन के कारोबारियों को पीछे छोड़ते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के संस्थापक गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। जैक मा और झोंग शानशेन जैसे चीन के बड़े उद्योगपति पीछे छूट गए हैं। इसके साथ ही आईआरएल बाजार पूंजीकरण के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। वहीं गौतम अडानी ने अपने कारोबार को बहुत ही तेजी से बढ़ाया है।
 
ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की फेहरिस्त में बारहवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनकी दौलत बढ़कर 84 अरब डॉलर से ज्यादा हो चुकी है। अंबानी की दौलत में आश्चर्यजनक रूप से साल 2021 में 7.62 अरब डॉलर की बढोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही गौतम अडानी दुनिया के 14वें सबसे अधिक अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी दौलत 77 अरब डॉलर को पार कर गई है। खास बात है कि इनमें से 43 अरब डॉलर की दौलत में इसी साल इजाफा हुआ है। पिछले कुछ वक्त में अडानी समूह के शेयरों में जबरदस्त इजाफा देखा गया है।
 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »