20 Apr 2024, 07:25:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्पाइसजेट 21 नई घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2021 4:21PM | Updated Date: Jan 6 2021 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मार्गों पर इस महीने 21 नयी उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइन ने आज बताया कि 12 से 16 जनवरी के बीच वह तीन अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों सहित 21 नयी उड़ानें शुरू करने जा रही है। इसमें मुंबई और संयुक्त अरब अमीरात के रस-अल-खैयमा के बीच दो नई उड़ानें शुरू की जायेंगी जो साप्ताहिक होंगी। दिल्ली और रस-अल-खैयमा के बीच उड़ानों की संख्या बढ़ाई जायेगी। घरेलू मार्गों पर ओडिशा के झाड़सुगुरा को मुंबई और बेंगलुरु से, हैदराबाद को विशाखापत्तनम्, तिरुपति और विजयवाड़ा से, मुंबई को पोरबंदर से, बेंगलुरु को बेलागावी से और कोलकाता को कच्चि से जोड़ा जायेगा। स्पाइसजेट ने बताया कि वह दिल्ली और झाड़सुगुरा के बीच वह बॉम्बार्डियर क्यू400 विमानों के स्थान पर अब अधिक सीटों वाले बोइंग 737 का परिचालन करेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »