25 Apr 2024, 20:45:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नक्सलियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2022 1:38PM | Updated Date: Jul 28 2022 1:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सुकमा । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने धारदार हथियार से आत्मसमर्पण कर चुके एक नक्सली की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार गादीरास थाना क्षेत्र के मारोकी गांव के गोरगुंडीपारा निवासी कुंजाम देवा की रात नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। देवा ने पिछले साल अक्टूबर माह की 20 तारीख को गादीरास थाना क्षेत्र इलाके में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। सरेंडर के बाद से ही देवा नक्सलियों के निशाने पर था। रात पहुंचे नक्सलियों ने देवा को घर से उठाकर ले गए। गांव के पास ही पहले उसकी पिटाई की व हत्या कर लौट गए। मारोकी धुर नक्सल प्रभावित इलाका है। मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं होने से सुबह तक पुलिस को जानकारी नहीं थी। शव पीएम के लिए गादीरास लाया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »