25 Apr 2024, 06:32:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नक्सलियों के प्रेशर बम विस्फोट की चपेट में आने से एक जवान घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2022 12:48PM | Updated Date: Mar 7 2022 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम के विस्फोट से एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। जवान की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि सुबह इलमिड़ी थाना से जवानों का दल गश्त में निकला था। हनुमान टेकरी के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए बेनर पोस्टर को निकालते समय प्रेशर बम की चपेट मे आने से जिला पुलिस बल का एक जवान सरैया तेलांडी घायल हो गया। घायल जवान का प्राथमिक उपचार इलमिडी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। इसके बाद जवान को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। घायल जवान की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »