29 Mar 2024, 20:55:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2022 12:18PM | Updated Date: Feb 21 2022 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पत्थलगांव । छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तपकरा थाना पुलिस ने फरसाबहार जनपद के तकनीकी सहायक अनिरुद्ध सिंह को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। कुनकुरी एसडीओपी मनीष कुंवर ने आज बताया कि तपकरा के एक आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर कार्यरत युवती ने आरोपी अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ शादी का झांसा देकर चार साल तक उसका दैहिक शोषण करने के मामले में तपकरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
 
पीड़ित युवती ने बताया कि जब शादी करने की बारी आई तो आरोपी ने किसी दूसरी लड़की से विवाह कर लिया। तपकरा पुलिस ने युवती की शिकायत पर जांच के बाद आरोपी अनिरूद्ध निवासी तपकरा को दुष्कर्म के मामले में कल गिरफ्तार कर लिया है। कुनकुरी एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि आरोपी अनिरूद्ध सिंह की शादी ओडिशा के राउरकेला से 18 फरवरी को हुई थी। आरोपी अनिरूद्ध 20 फरवरी को जब राउरकेला की लड़की से विवाह कर दुल्हन को अपने घर तपकरा लेकर पहुंचा, उसी दौरान तपकता पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »