28 Mar 2024, 20:30:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस ने बनाए तीन लाख सदस्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2022 5:59PM | Updated Date: Jan 19 2022 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छत्तीसगढ़। कांग्रेस ने 75 दिन में साढ़े तीन लाख नए सदस्य बनाए हैं। कांग्रेस का प्रप्रदेश के सभी जिलों, ब्लाक और पोलिंग बूथ क्षेत्रों में नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का अभियान चल रहा है। 2023 में छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने पिछले एक नवंबर से सदस्यता अभियान शुरू किया है। सदस्यता अभियान शुरू होने के पहले प्रदेश में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या छह लाख थी। अभियान को 31 मार्च तक चलाने का निर्णय लिया गया है और सदस्यों की संख्या 10 लाख पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
 
कांग्रेस ने सदस्य बनाने के लिए बूथ, सेक्टर, ब्लाक और जिला कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को सदस्य बना रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के दावे के अनुसार प्रतिदिन औसतन 4,700 नए सदस्य बनाए जा रहे हैं। कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी के नए सदस्य बनाने के साथ राज्य सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने का भी काम कर रहे हैं। सरकार की प्रमुख योजनाओं की जानकारी देने के लिए पांपलेट बांटे जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस का सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। तीन जनवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सदस्यता अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए थे। प्रदेश में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या को 10 लाख पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जो आसानी से पूरा हो जाएगा
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »