25 Apr 2024, 10:54:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजनीति लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी : भूपेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2022 3:15PM | Updated Date: Jan 8 2022 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पंजाब दौरा रद्द करने और वहां के मुख्यमंत्री पर विमानतल पर की गई टिप्पणी के लिए हमला जारी रखते हुए कहा हैं कि जब वह खुद अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तो वह देश की सीमाओं को क्या सुरक्षित रखेंगे। बघेल ने लगातार तीसरे दिन आज फिर मोदी पर हमला बोलते हुए पत्रकारों से कहा कि मोदी,भाजपा एवं आरएसएस राजनीतिक दुष्प्रचार कर उसका लाभ लेने की हमेशा कोशिश में रहते हैं,इसका ताजा उदाहरण पंजाब हैं। सभा में 70 हजार कुर्सिंयां लगाई गई थी,और भीड़ 500 भी नही थी,इसलिए जान के खतरे का शिगूफा छोड़ दिया गया हैं।उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी सुरक्षा एजेन्सियों पर विश्वास नही हैं,किसानों पर विश्वास नही हैं तो आखिर विश्वास किस पर हैं। यह देश तो किसानों का हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »