29 Mar 2024, 19:59:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सली की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2021 12:51PM | Updated Date: Nov 26 2021 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों ने आत्मसमर्पित नक्सली सुकडाल कश्यप की हत्या कर दी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार कल शाम हुयी इस हत्या की जिम्मेदारी माओवादी भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने ली है। नक्सलियों ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि मिरतूर क्षेत्र के तड़केल निवासी सुकडाल कश्यप ने वर्ष 2018 में आत्मसमर्पण किया था।
 
उसके बाद सुकडाल कश्यप पर ग्राम तिम्मेनार, इंड्री, नीलावाया, मदपाल में लूटपाट और अत्याचार की कई घटनाओं में शामिल रहने की शिकायत थी। इन्ही घटनाओं में संलिप्तता के चलते सुकडाल कश्यप को जनअदालत में मौत की सजा दी गयी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »